शिवपुरी मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट परिषर के कई विभागों के कक्ष में आज शनिवार की रात आग भड़क गई। इसका पता अधिकारियों सुबह 5 बजे लगा। जब तक प्रशासन जागा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए तब तक कई विभागों के रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। बतादें कि आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। वहीं विभागों के रिकॉर्ड में आग लगने को सुनयोजित माना जा रहा है तो वहीं आगजनी की इस घटना को शॉर्टशर्किट से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आग शनिवार की रात कब और कैसे लगी इसका पता किसी को नहीं लगा जबकि रात्रि में ड्यूटी पर ● दार भी तैनात रहते हैं। बताया गया कि आज सुबह 5 बजे ट्रेट परिसर के कई कक्षों में धुंआ उठता देखा गया था। सूचना बरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद पर पंहुचे सम्बंधित अधिकारियों ने नगर पालिका की फायरबिग्रेड, पानी के टैंकर को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। बता दें कि आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था। इसके बाद सुबह 8 बजे तक आग पर काबू पाया गया था।