शिवपुरी। श्रीमद् भगवत कथा आज सोमवार से ग्राम गढ़ी बरौद में स्थित हनुमान मंदिर पर शुरू हुई, जिसकी मंगल कलश यात्रा माँ राज राजेश्वरी मंदिर से रवाना होकर कथा पाण्डाल गढ़ी बरौद पहुंचेगी शिवपुरी के ग्राम गढ़ी बरौद में स्थित हनुमान मंदिर पर कल सोमवार से भव्य श्रीमद् भगवत कथा प्रारम्भ होगी। जिसकी भव्य कलश यात्रा सुबह 8:30 बजे माँ राज राजेश्वरी मंदिर से अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, विष्णु मंदिर होकर ग्राम गढ़ी बरौद कथा स्थल हनुमान मंदिर पहुंचेगी।
कथा का वाचन शिवपुरी ग्राम राजा की मुढेरी के बाल व्यास सिद्धांत महाराज हाल निवासी श्री हरे कृष्णा पाण्डेय बाबा मंदिर महल रोड शिवपुरी करेंगे। कथा का समय दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक रहेगा। कथा आयोजन समिति के श्याम राठौर ने बताया कि प्रसंगानुसार प्रतिदिन झांकियां श्री धाम वृंदावन से कलाकार मूलचंद्र ब्रजवासी द्वारा सजायी जायेगी, मूल पाठकर्ता आचार्य रोहित दुबे श्री धाम वृंदावन द्वारा मधुर भक्ति संगीत कथा के दौरान होगा।
मुख्य यजमान
श्याम राठौर घी वाले
कथा आयोजक
असरफी धर्मपत्नी विनोद राठौर,
उषा धर्मपत्नी नीरज राठौर हैं।
कथा व्यवस्थाओं में
डॉली धर्मपत्नी दीपक राठौर
कामिनी धर्मपत्नी अमित राठौर
दीक्षा धर्मपत्नी मोंटी राठौर के साथ धर्म प्रेमी जन लगे हुए है