मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी बस्तियों में फल वितरित किए

Rudra jain
0
शिवपुरी। करैरा के आदर्श ग्राम सिरसौद में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी बस्तियों में पहुंचकर फलों वितरण किया गया। भाजपा युवा नेता पुष्पराज खटीक प्रिंस,के नेतृत्व में करेरा आदर्श ग्राम सिरसौद की विभिन्न आदिवासी बस्तियों में अपनी टीम के साथ पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री व मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया और साथ में बस्तीयों में फलों का वितरण किया। 
इस दौरान भाजपा युवा नेता पुष्पराज खटीक प्रिंस, हेमंत लोधी, आनंद लोधी, बृजलाल लोधी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री मलखान सिंह परिहार, भागवत झा, रानू लोधी, विनोद शिवहरे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)