जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने चुनाव परिणाम में गुना और अशोकनगर को पछाड़ा।हीरापुर पोलिंग के बूथ अध्यक्ष किसन रावत ने दी राजू बाथम को बधाई।भाजपा में जिला संघठन की मजबूती को किया बाथम ने प्रमाणित।

samwad news
0
कोलारस - लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रचंड जीत निसंदेह भाजपा संघठन के बूथ अध्यक्ष और सेनापतियों की मेहनत का परिणाम है । शिवपुरी जिले ने भाजपा के संसदीय चुनाव परिणाम ने जिलाध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में गुना और अशोकनगर जिले को पीछे छोड़ दिया है। राजू बाथम के नेतृत्व में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने अपनी अपनी विधानसभा में शानदार मेहनत करते हुए सभी बूथ अध्यक्ष और संघटन के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया जिसके चलते लोकसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को 5 लाख से अधिक मतों से विजयश्री प्राप्त करने में सफलता हासिल हुई। सिंधिया ने भी सभी की मेहनत का तहेदिल से आभार भी व्यक्त किया। हीरापुर पोलिंग बूथ अध्यक्ष किसन रावत ने इस जीत की खुशी में अपने सहयोगी और भाजपा के लगनशील नेता चैनसिंह यादव और प्रदीप धाकड़ के साथ जाकर जिला अध्यक्ष राजू बाथम को बधाई दी। राजू बाथम ने भी उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि शिवपुरी जिले से सिंधिया 2 लाख 50 हजार के लगभग मतों से विजई हुए है जबकि गुना और अशोकनगर दोनो विधानसभा मिलाकर 3 लाख के लगभग आंकड़ा तय कर सकी। उनकी इस मेहनत का परिणाम है कि अब जिले में दोनो विधायक में से एक को मंत्री पद मिलने की संभावना प्रबल हो गई है जिसमे बाथम की सहमति महत्वपूर्ण होगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)