शिवपुरी के लुकवासा बायपास पर हादसा बेकाबू कार पुलिया से नीचे गिरी, दो महिला डॉक्टरों की मौत: अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे 6 लोग

samwad news
0
शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर रविवार एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा लुकवासा बायपास पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे में 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई।
एक की मौके पर एक की अस्पताल में मौत

हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

इस दुर्घटना में डॉ. तन्वी आचार्य 50 साल पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉ. नीलम पंडित 55 साल पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
सभी कार सवार महाराष्ट्र के रहने वाले

कार में मुंबई और आसपास के रहने वाले छह डॉक्टर सवार थे। घायलों में डॉ. उदय जोशी 64 साल निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित 62 साल निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य 55 साल निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी 59 साल घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)