एमएम हॉस्पिटल संचालक समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज हॉस्पिटल की मान्यता हुई रद्द

Samwad news
0
शिवपुरी, 11 मार्च 2025* - शिवपुरी जिले के पोहरी रोड स्थित एमएम हॉस्पिटल के संचालक और 3 अन्य लोगों पर कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), 351 (2) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। 
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋषिश्वर ने तत्काल प्रभाव से एमएम हॉस्पिटल की मान्यता को रद्द कर दिया है। 

FIR की घटनाक्रम की जानकारी:

फरियादी अर्जुन पुत्र अशोक खटीक, 26 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला सईसपुरा, थाना फिजीकल, ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता अशोक खटीक का एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एमएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर अपने पिता को देखने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल में उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। 

अर्जुन ने कहा कि जब वह डॉक्टर आर. पी. सिंह से मिलने गए, तो उन्होंने इलाज के लिए 40,000 रुपये भुगतान करने को कहा। जब अर्जुन ने कहा कि वह पैसे का इंतजाम कर लेंगे, तो डॉक्टर ने उन्हें केबिन से बाहर निकाल दिया और गाली-गलौज करने लगे। 

इस दौरान अस्पताल का स्टाफ भी इकट्ठा हो गया, और डॉक्टर आर. पी. सिंह ने डंडे से अर्जुन के मामा अनिल खटीक पर हमला किया। सभी लोगों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मित्रों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। 
अर्जुन ने बताया कि सभी को मारपीट के बाद अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया, और अंततः उन्हें ओम अस्पताल झांसी रोड ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)