शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने अवैध शराब के बिरूद्व कार्यवाही करते हुए 56 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बिरूद्व आबकारी एक्ट की धारा 32(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बहादुर रजक पुत्र भरोसी रजक उम्र 47 वर्ष निवासी ऊंची बरोद के कब्जे से सात पेटियों में देशी प्लेन शराब के 316 क्वाटर कुल 56 लीटर कीमत 31 हजार 600 जप्त किए गए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोवरन सिंह सिसौदिया, आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद, आरक्षक गिर्राज त्यागी, आरक्षक चेतन राठौर और महिला आरक्षक नेहा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।