बदरबास में सीएम राइज स्कूल प्राचार्य के घर हुई 10 लाख की चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख नकदी व कार बरामद

samwad news
0
बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग अंतर्गत बदरवास, रन्नौद और इंदार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो कार जब्त की है।
जानकारी के अनुसार कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना बदरवास में दिनांक 23.05.2026 को फरियादी महेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र बाबू लाल गुप्ता उम्र 58 साल निवासी बार्ड नंबर 06 थाना बदरवास ने रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवरात व नगदी 10 लाख रूपये चुरा कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 195/26 धारा 331 (4),305ए, बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गम्भीर
अपराधो मे आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिये गये तथा गम्भीर चोरी के प्रकरण मे थाना बदरवास, थाना रन्नोद एवं थाना इन्दार के थानो की पुलिस टीमे तैयार की गई घटना की गम्भीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस टीमो को समय समय पर आरोपियो की पतारसी के संबंध मे निर्देश गिये गये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी, उनि अरविन्द चौहान थाना प्रभारी रन्नोद, उनि विवेक यादव थाना प्रभारी इन्दार द्वारा अपनी अपनी पुलिस टीमो के साथ घटना स्थल से कस्बा बदरवास, नेशनल हाईवे तथा गुना शहर के सभी सीसीटीव्ही कैमरे करीब 300 कैमरे चैक किये जाकर एवं टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर आरोपीगणो द्वारा घटना मे प्रयुक्त की गई बुलेरो कार को चिन्हित किया बुलेरो कार के ड्राईवर पुरूषोत्तम गुर्जर पुत्र मोहरसिंह गुर्जर निवासी खेजरा अटारी थाना शाढौरा जिला अशोकनगर से गिरफ्तार किया बाद पुरुषोत्तम गुर्जर से पूछताछ करने पर आरोपीगण गुज्जर पारदी पुत्र जीवा पारदी उम्र 21 साल निवासी ग्राम खेजरा विश्वनगर थाना धरनावदा हाल ग्राम सिंगवासा थाना कैंट एवं मंगतराम पुत्र रामविलास पारदी उम्र 22 साल निवासी दशहेरा थाना घण्टा घर जिला होशियार पुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया है आरोपीगण मनोज पुत्र रामस्वरूप परिहार उम्र 42 साल निवासी ग्राम मांगरोल, शिवजीत यादव पुत्र कृपान सिंह यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम छोटी खजूरी, शिवकुमार यादव पुत्र देशराज सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी पीरोंठ थाना इन्दार एवं धीरज परिहार पुत्र रामसिंह परिहार उम्र 28 साल निवासी ग्राम बगवासा थाना पोहरी जिला शिवपुरी द्वारा पारदियो से सम्पर्क कर पारदियो को बदरवास बुलाकर डेढ माह तक प्राचार्य के मकान की रैकी करायी गई है जिनको रैकी कराने एवं पारदी अपराधियो से रैकी के रूपये लेकर षडयंत्र रचकर चोरी की घटना करने के अपराध मे गिरफ्तार किया गया है सभी आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

अभी तक आरोपीगण से 04 लाख रूपये का मसरूका एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बुलेरू कार को जप्त किया गया पारदी आरोपीगण से अन्य अपराधो के संबंध मे पूछताछ की गई तो आरोपी गुज्जर पारदी एवं पुरुषोत्तम गुर्जर द्वारा शिवपुरी के ग्राम सिंहनिवास में चोरी की घटना करना स्वीकार किया जो थाना कोतवाली जिला शिवपुरी के अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 331(4), 305ए, बीएनएस मे आरोपी होना पाया गया।

उक्त कार्यवाही में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी, उनि अरविन्द चौहान थाना प्रभारी रन्नोद, उनि विवेक यादव थाना प्रभारी इन्दार, सउनि गोपाल बाबू, सउनि0 राकेश शिवहरे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, प्रआर जगेश सिकवार, आर. अवदेश शर्मा (थाना सुभाषपुरा), आर. अनित बुनकर, आर.संदीप राठौर आर. भंगू भिलाला(थाना इन्दार), आर महेश पटेलिया (थाना रन्नोद), आर. राहुल परिहार ( थाना तेन्दुआ) आर. अनिल सिकवार, आर. सदन भिलाला, आर. रिंकू माहौर, आर. राजकुमार भिलाला आर0 चालक दीनू रघुवंशी, सैनिक वेद प्रकाश की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)