खतौरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, अपराधियों को कड़ी चेतावनी

samwad news
0
इंदार थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया मार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा
खतौरा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इंदार थाना पुलिस ने खतौरा में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को यह भरोसा भी दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)