शिवपुरी। डीएफओ सुधांशु यादव को बदनाम करने के लिए शुक्रवार रात काली रात को किसी अज्ञात ने कुछ पर्चे शहर के कई हिस्सों में चिपका दिए हैं। चिपकाए गए इन पर्चों में डीएफओ का एक महिला रेंजर से अवैध संबंधों का जिक्र है। वहीं, यह भी लिखा है कि डीएफओ जंगल का शत्रु है। वह जंगल माफिया और खनन माफिया है, मोटी रकम लेता है। इसे हटाओ शिवपुरी को बचाओ। जानकारी के अनुसार आज (शनिवार) की सुबह शहर के छत्री क्षेत्र, वन विद्यालय, करबला के पास लगे मोदी वन बोर्ड के साथ दरवाजे पर और होटल ठाटबाट के बोर्ड के साथ कई स्थानों पर पर्चे चिपके मिले। इसके बाद इन पर्चों की चर्चा शहर में होने लगी। हालांकि यह पर्चे किसने और क्यों चिपकाए इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि वन विभार के कुछ लोग पर्चे लगाने वाले को डीएफओ का सताया हुआ बता रहे हैं।
"DFO सुधांशु यादव चोर एवं चरित्र हीन है, वह महिला अधिकारी को अपने घर में रखता है और लड़की बाजी करता है। '
"DFO सुधांशु यादव जंगल माफिया और खनन माफिया से मोटी रकम लेता है और उन्हें पूरा संरक्षण देता है। यह जंगल का शत्रु है।"
डीएफओ ने एसपी से की शिकायत
इस मामले में डीएफओ सुधांशु यादव से बात की तो उनका कहना है कि मैंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। मुझे नहीं पता कि इस प्रकार की हरकत किसने की है। और पुलिस इसमें जाँच कर रही है